भगवान देवनारायण जी का मुख्य तीर्थ धाम, देव जन्म भूमि मालासेरी डुंगरी की विस्तृत जानकारी

*भगवान देवनारायण जी का मुख्य तीर्थ धाम, देव जन्म भूमि मालासेरी डुंगरी की विस्तृत जानकारी* 1. मालासेरी डूंगरी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की आसींद तहसील में स्थित है यह भीलवाड़ा जिले से 60 किलोमीटर और आसींद तहसील से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में आसींद शाहपुरा रोड पर स्थित है। 2. मालासेरी डुंगरी प्राकृतिक की गोद में हरियाली की छठा बिखरती हुयी बहुत ही सुंदर रमणीय स्थान है इस डुंगरी की ऊंचाई लगभग 350 फुट की ऊंचाई हें।। 3. मालासेरी डूंगरी पर माता साडू की अखंड तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु देवनारायण के रूप में शंक सवंत 968 माघ महीने की छठ-सातम की शामी रात शनिवार को चट्टान फाड़कर कमल फूल की नाभि से अवतार लिया। उसी क्षण मालासेरी डूंगरी कुछ पलों के लिए पूरी सोने की हुई राजा इंद्र ने नन्हीं बूंदों से बरसात की और 33 करोड़ देवी देवताओं ने पुष्प वर्षा की। स्वर्ग से पांच कामधेनु गाय उत्तरी। . देव जी के अवतार से 6 माह पूर्व भादवी छठ पर इसी डूंगरी पर एक अन्य सुरंग से देव जी के घोड़े लीलाधर का अवतार हुआ और इसी के पास एक और सुरंग से नाग वासक राजा का अवतार हुआ। जिस जगह कमल का फूल निकल...